उन्नाव, अगस्त 24 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। मां ने बेटे की मौत के बाद प्रेमिका के विरुद्ध पुलिस में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। क्षेत्र के दाऊखेड़ा गांव की रहने वाली अनिता पत्नी महेश कुमार ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 20 वर्षीय बेटा ओमकार गांव के ही युवक की बेटी से प्रेम करता था। बेटे के प्रेम की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों के दबाव में आकर प्रेमिका ने बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे छोड़ देने की बात कही। इसी प्रताड़ना की उलझन में 19 जुलाई को मिहीखेड़ा गांव के पास से निकली एचटी लाइन में लटक कर बेटे ने जान दे दी थी। बेटे की मौत के बाद से मेरे पति की तबियत बहुत खराब हो गई थी। पीड़िता ने पुलिस में प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मृतक ओमकार की प्रेम...