Unnao News: मां के जयकारों से गूंजा दुर्गा मंदिर, भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु
उन्नाव, अक्टूबर 14 -- Unnao News: सफीपुर, संवाददाता। नगर के रसूलाबाद मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार रात आयोजित वार्षिक दुर्गा जागरण में भक्ति का ऐसा रंग जमा कि श्रद्धालु देर रात तक माता रानी के भजनों पर झूमते रहे। मनमोहक धार्मिक झांकियों, शिव तांडव नृत्य और भजन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सुबह तारा रानी कथा और प्रसाद वितरण के साथ जागरण का समापन हुआ। नवरात्रि पर्व पर नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मां भगवती के जागरण और भक्ति कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी क्रम में दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अतिथियों ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.