Unnao News: मां की डांट से नाराज बेटे ने सई में लगाई छलांग, मौत
उन्नाव, सितम्बर 11 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। मां की डांट से नाराज बेटे ने मंगलवार शाम सई नदी देवरा पुल पर बाइक खड़ी कर छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुल पर बाइक खड़ी देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम के सहयोग से गुरुवार सुबह छात्र के शव को बरामद कर लिया। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के ओगरापुर निवासी 18 वर्षीय आदित्य पुत्र अनंत कुमार मौर्य दरेहटा गांव स्थित स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था। कोचिंग से घर पहुंचने पर मां कांती ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। उसके बाद मंगलवार शाम आदित्य बाइक लेकर घर से बाजार चला गया था। यह भी पढ़ें- Chapra News: गंडक नदी से तीन दिन बाद मिला युवक का शव, घर पहुंचते ही मचा कोहराम रात में घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तब उसकी बाइक देवरा पुल पर खड़ी मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.