उन्नाव, अगस्त 14 -- Unnao News: चकलवंशी। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव की रहने वाली सरिता पत्नी जितेंद्र गुरुवार को किसी काम से सफीपुर कस्बा आई थी। जहां से वह शाम को माखी थाना क्षेत्र के मेथीटीकुर बाजार गई थी। बाजार से तीन साल के बच्चे के साथ ई रिक्शा पर बैठ रही थी। तभी बाइक सवार बच्चे को छीन कर निकल गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के बच्चे को उसका पिता ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...