उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही युवक पर बुरी नीयत से उसे मकान में खींचकर ले जाने, कपड़े फाड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के मुताबिक शनिवार दोपहर गांव का राजेंद्र यादव पुत्र राजकुमार यादव उसे बुरी नीयत से सामने बने मकान में खींचकर ले गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ने शुरू कर दिए और मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान महिला के पति और बच्चे मौके पर पहुंच गए और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोप है कि आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की ...