उन्नाव, अगस्त 2 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला से पर्स लूट की वारदात में एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, पर्स, चाबी का गुच्छा और एक हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में नई धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। रविवार दोपहर पुलिस लाइन में एसपी जयप्रकाश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 1 जुलाई 2026 को सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी तारा सिंह पत्नी विश्राम सिंह सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं। रास्ते में एक अज्ञात युवक उनका पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि पर्स में एंड्रॉयड मोबाइल, चाबी का गुच्छा, एक घड़ी और करीब ...