उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: पुरवा। एंटी रोमियो टीम ने मजनू ऑपरेशन के तहत कस्बा स्थित बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मंदिर के अंदर व आसपास मौजूद युवाओं को आगामी श्रावण मास में मंदिर आने जाने वाली महिलाओं व युवतियों पर किसी भी प्रकार की कोई भी छींटाकशी न करने व अराजकता न फैलाने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों ने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की महिलाओं के प्रति अशोभनीय कोई टिप्पणी या हरकत की जाती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बाइक सवार व पैदल मंदिर की तरफ जा रहे लगभग 15 युवाओं को टीम ने रोककर उनसे पूछताछ कर जानकारी की। यह भी पढ़ें- Unnao News: बैठक कर पर्व शांति से मनाने की अपील की यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: स्कूल और कोचिंग सेंटरों के बाहर पुलिस ने की सघन चेकिंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...