उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को हिलौली ब्लॉक मुख्यालय स्थित ग्राम देवता करूबीर बाबा मंदिर में प्रधानपति महेश सोनी की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। आचार्य मोहित दीक्षित ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पाठ का शुभारंभ कराया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पाठ में सहभागिता कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा, राजेश सिंह, बबलू सिंह और रामकेश पाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: सुंदरकांड पाठ के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती यह भी पढ़ें- Kausambi News: अजुहा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती यह भी पढ़ें- Sultanpur News: महर्षि वाल्मीकि के आदर्श आज भी प्रासंगिक : सुशील त्रिपाठी

हिंदी हिन्दुस्तान की ...