Unnao News: मवेशी से बाइक टकराने से दो युवक जख्मी
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: अचलगंज। पेट्रोल भरवा कर घर जा रहा बाइक सवार के सामने अचानक मवेशी आने से टकरा कर जख्मी हो गए। सूचना पर बीघापुर सीओ समेत अचलगंज थाने का फोर्स मौके पर पहुंच घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा है। बीघापुर थाना क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव के रहने वाले मनोज और अनिल सोमवार शाम को बाइक में पेट्रोल भरवा कर गांव लौट रहे थे। अभी वह उन्नाव लालगंज मार्ग स्थिति पचोंडडा गांव के सामने पहुंचे थे कि अचानक बाइक के सामने मवेशी आने से टकरा जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सीओ मधुपनाथ मिश्र और अचलगंज थाना प्रभारी सुब्रत त्रिपाठी मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.