Unnao News: मवेशी से बाइक टकराने पर युवक की मौत
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: असोहा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कालूखेड़ा भल्लाफार्म स्थित कांथा गांव के बाहर गुरुवार शाम मवेशी से बाइक टकराने पर युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपने साथियों के साथ फैक्ट्री में काम के लिए जा रहा था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। कांथा गांव की दलित बस्ती के रहने वाले 24 वर्षीय अंकित पुत्र स्व. मोहन गौतम प्रतिदिन की भांति गुरुवार शाम घर से मित्रों के संग बाइक से काम पर जा रहा था। अभी वह गांव से चंद कदम दूर ही पहुंचा था कि अचानक बाइक के सामने मवेशी के आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने आनन फानन उसे नवाबगंज सीएचसी ले जा रहे थे। तभी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी गई। मौत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.