Unnao News: मवेशी चराने से मना करने पर बुजुर्ग को पीटा
उन्नाव, अक्टूबर 5 -- Unnao News: चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के चंपाखेड़ा गांव में खेत में मवेशी चराने से मना करने पर तीन लोगों ने 75 वर्षीय बुजुर्ग को लात-घूंसों और डंडे से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। जीवन पुत्र घनश्याम ने गांव के बाहर अपने खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रखे हैं। सोमवार को शैलेन्द्र, महेन्द्र पुत्रगण जगपाल पाल और विमल पुत्र राजू पाल वहां मवेशी चरा रहे थे। जीवन ने मवेशियों को खेत में चराने से मना किया तो विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर तीनों ने बुजुर्ग को पीट दिया। पुलिस ने उन्हें मियागंज सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.