Unnao News: मरम्मत के चलते बंद की क्रासिंग, लगा जाम
उन्नाव, जुलाई 6 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। लखनऊ-कानपुर-रायबरेली रेल खंड पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 126 पर बिना किसी पूर्व सूचना के रेलवे की ओर से रविवार को क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक व आसपास रबर के पैनल बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी इस क्रासिंग पर दोनों ओर का आवागमन बंद हो गया। इससे इधर लखनऊ बाईपास और शहर के भीतर हरदोई ओवरब्रिज तक जाम लग गया। पूरा दिन काम चलने की जानकारी पर लोगों ने हाईवे से होकर हुसैन नगर चौराहा से आईबीपी वाले मार्ग और गदनखेड़ा तिराहा से जाने लगे। इससे इस मार्ग पर भी वाहनों का भार बढ़ गया और जाम लगना शुरू हो गया। सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा। पूरा दिन लोगों को आवागमन में परेशानी रही। जबकि रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दो दिन पहले डीएम, एसपी कार्यालय, याताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.