उन्नाव, जुलाई 11 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के रम्माखेड़ा गांव के रहने वाले बेचेलाल राजपूत बाइक से किसी काम से शनिवार सुबह उन्नाव गए थे। यहां से वह वापस घर आ रहे थे। पुरवा दही मार्ग स्थिति तौरा गांव के पास अचानक मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से बेचेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बेचेलाल किसी तरह वहां से निकल कर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर इलाज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...