Unnao News: मजदूर ने पेड़ पर फंदे से लटक की खुदकुशी
उन्नाव, अक्टूबर 23 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के शिव दर्शन खेड़ा गांव में गुरुवार देर रात 42 वर्षीय मजदूर गुड्डू पुत्र बेचेलाल लोधी ने घर के सामने पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजन ने उसका शव देखा तो कोहराम मच गया। गांव निवासी भतीजे सतीश ने बताया कि चाचा शराब पीने के आदी थे। रात नशे में घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद देर रात उन्होंने घर के सामने लगे पेड़ पर साड़ी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उनका शव पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिवार में पत्नी सन्नो और चार बच्चे सूरज, बबलू, मुस्कान व सोनम हैं। सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.