Unnao News: मच्छर भगाने के लिए सुलगाई आग से जली झोपड़ी और गृहस्थी
उन्नाव, अक्टूबर 15 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। संवाददाता मच्छर और मक्खियां भगाने के लिए सुलगाई गई आग की चिंगारी ने किसान के परिवार की गृहस्थी उजाड़ दी। देखते ही देखते झोपड़ी आग की लपटों में घिर गई और उसमें रखा रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में झोपड़ी मालिक भी आंशिक रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कुशराजपुर गांव निवासी जंगली पुत्र बुद्धा गांव में पत्नी के साथ झोपड़ी बनाकर रहते हैं। गुरुवार को मच्छर और मक्खियों को भगाने के लिए एक बर्तन में आग सुलगाकर धुआं कर रहे थे। इसी दौरान आग की चिंगारी किसी तरह झोपड़ी तक पहुंच गई और उसमें आग लग गई। शुरुआत में आग पर किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। झोपड़ी से आग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.