उन्नाव, अक्टूबर 2 -- Unnao News: सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के भगवंतनगर कस्बा स्थित एक मंदिर से हनुमान की मूर्ति अराजकतत्व तोड़कर उठा ले गए। कस्बा भगवंतनगर मे गैस गोदाम के पास क्षेत्र के महेश गुप्ता ने मंदिर बनवाया है। बुधवार रात अराजकतत्व मंदिर से बजरंगबली की मूर्ति को तोड़कर उठा ले गए। गुरुवार दोपहर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों ने मंदिर से मूर्ति गायब देखी तो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मंदिर बनवाने वाले महेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को नई मूर्ति लगवा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...