उन्नाव, अगस्त 7 -- Unnao News: बीघापुर। युवकों ने मंदिर से घर लौट रही महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत संदोही नगर निवासी सरोजिनी देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद सोनी ने बताया कि 4 अगस्त सुबह वह मंदिर से लौट रही थीं। तभी मोहल्ले के मनारे शर्मा, लल्लू शर्मा तथा मनारे की पुत्रियां छाया और मीनाक्षी ने उन्हें रोककर गाली देते हुए मारपीट कर दी। मारपीट में उन्हें चोटें आईं। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: महिला को पीटने में शामिल रहे लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...