Unnao News: मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, कार्रवाई को दी तहरीर
उन्नाव, सितम्बर 7 -- Unnao News: बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के ओसियां गांव स्थित नरसिंहदेव बाबा मंदिर में शनिवार रात चोर नौ किलो वजन के पीतल के घंटे की चोरी कर ले गए। मंदिर के भक्तों ने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस में दी है। ओसिया गांव के रहने वाले दिनेश पांडे व राजेश पासी आदि ने पुलिस में प्रार्थना पत्र देकर मंदिर में घंटे की चोरी की घटना का उल्लेख करते हुए बताया है कि इसके पहले भी मंदिर में कई बार घंटे की चोरी हो चुकी है। बार-बार चोरी होने से हिंदू समाज सुरक्षा को लेकर चिंतित है। प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Firozabad News: शनिदेव मंदिर से सात किलो का पीतल का घंटा चोरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.