Unnao News: मंदिर से घंटे चुराने के पांच आरोपित गिरफ्तार
उन्नाव, सितम्बर 19 -- Unnao News: नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन थाना पुलिस ने शुक्रवार रात पक्षी बिहार के आगे कुसुंभी मोड़ के पास दबिश देकर मंदिर से घंटे चुराने के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए।झब्बरखेड़ा मजरा विचपरी गांव निवासी काली प्रसाद पुत्र मातादीन धानुक ने पुलिस में तहरीर देकर मंगलवार को काली माता मंदिर से घंटे चोरी होने की सूचना थाने में दी थी। थाना पुलिस ने आरोपितों कुसुंभी गांव निवासी शिवा राजपूत पुत्र राधेश्याम, रियाज पुत्र फिरोज, आयुष पुत्र स्व. प्रेम शंकर विमल व शीतलगंज मोहल्ला निवासी इरशाद उर्फ शाहिद पुत्र अब्दुल रसीद तथा नवाबगंज बाजार वार्ड नंबर 4 के कुलदीप वर्मा पुत्र स्व. श्याम बाबू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि हम लोगों ने काली माता मंदिर से घंटे चुराए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.