Unnao News: मंदिर में प्रेमी युगल ने जयमाला पहना कर किया विवाह
उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: सफीपुर। मां शंकरी देवी मंदिर रविवार को एक प्रेमी युगल के विवाह का साक्षी बना। रायबरेली से पहुंचे युवक-युवती ने मां शंकरी देवी को साक्षी मान एक-दूसरे को जयमाला पहनाई और वैदिक रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न किया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने नवदंपति को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया गया कि दोनों की पहले दोस्ती हुई, जो समय के साथ प्रेम में बदल गई। सालों तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को विवाह का नाम देने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने सफीपुर स्थित मां शंकरी देवी मंदिर को चुना और देवी के समक्ष जीवनभर साथ निभाने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- मंदिर में शादी के बाद मुंबई में बसने की थी तैयारी विवाह की रस्में विधि-विधान से सम्पन्न कराई गईं। सात फेरे लेने के बाद दोनों वैवाहिक बंधन में बं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.