Unnao News: मंदिर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव
उन्नाव, जुलाई 7 -- Unnao News: बांगरमऊ। मोहल्ला भटपुरी स्थित प्राचीन जगदीश्वरी माता मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रामचरितमानस के अखंड पाठ, हवन-पूजन, महाआरती, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे के आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वार्षिकोत्सव के अवसर पर विधि-विधान के साथ रामचरितमानस का पाठ संपन्न हुआ। इस दौरान पंडित शशिनाथ अवस्थी, विमलेश, सुरेंद्र, राजकुमार, प्रवीण दीक्षित, जगदीश नारायण श्रीवास्तव, दीपनारायण श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, रजत अवस्थी, शिवाकांत शर्मा, उपेंद्र अवस्थी, चौधरी आशीष सिंह गोलू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.