Unnao News: मंदिर निर्माण स्थल से सरिया की रिंग चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
उन्नाव, अगस्त 5 -- Unnao News: सोनिक। दही थाना क्षेत्र के बरिगवा गांव में मंदिर निर्माण स्थल से लोहे की सरिया की रिंग चोरी करते हुए एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरिगवा गांव के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र संतु ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि एक अगस्त की देर रात गांव के राकेश के खेत के पास जालिपा देवी मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक युवक निर्माण स्थल से सरिया की रिंग चोरी कर बोरी में भरकर ले जा रहा था। तभी उधर से गुजर रहे रिंकू ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम टिन्ना उर्फ निखिलेश निवासी बरिगवा बताया। उसके कब्जे से एक बोरी में रखी 35 लोहे की रिंग बरामद हुई, जो मंदिर निर्माण में इस्तेमाल होने वाली थीं। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.