Unnao News: मंडलीय एथलेटिक्स में चमके जिले के खिलाड़ी
उन्नाव, अक्टूबर 17 -- Unnao News: उन्नाव। सीतापुर में आयोजित त्रिदिवसीय मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में माध्यमिक और बेसिक के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। एसजीएफआई के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग में तनिष्क ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। दीपांशु वर्मा ने 3000 मीटर पैदल चाल में प्रथम तथा अभिषेक ने 3000 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में मिथुन ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और लंबी कूद में रजत पदक जीता, जबकि आदर्श राजपूत ने 3000 मीटर पैदल चाल में कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रशिष्ठि ने लंबी कूद और बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। खुशी ने 400 मीटर दौड़ में रजत, अनन्या ने 3000 मीटर पैदल चाल में द्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.