उन्नाव, सितम्बर 5 -- Unnao News: पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के कस्टोलवा मोहल्ला की नीति यादव ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई मौरावां थानाक्षेत्र के बचवाखेड़ा गांव का निवासी है। एक सितंबर को वह कोतवाली क्षेत्र के दीनाखेड़ा गांव की रहनेवाली अपनी फुफेरी बहन को लेकर आ रहा था। आरोप लगाया कि पुराने मुकदमे की रंजिश को लेकर गांव के करीब लोगों ने भाई को रोककर भैंस चोरी का इल्जाम लगाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने भाई को ट्रैक्टर के हैरो में बांध दिया। उसके बाद लाठी और लात-घूंसों से पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। युवक किसी तरह घर पहुंचा और बहन को पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंद...