Unnao News: भैंस चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 43,800 रुपये बरामद
उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की भैंस बेचकर मिले 43,800 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त लोडर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की रात अकरमपुर में सीएनजी पंप के पीछे तबेले से दो भैंस चोरी हुई थीं। मामले में 31 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने नेहरू बाग के पास फजल खान निवासी जाजमऊ और सज्जन यादव उर्फ अभी यादव निवासी महाराजपुर, कानपुर नगर को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने भैंसों को कानपुर की कसाई मंडी में 1.50 लाख रुपये में बेचने की बात स्वीकार की। बिना कागजात के मिलने पर लोडर सीज कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.