उन्नाव, सितम्बर 10 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के कुटिया मजरा जमबरपुर गांव में भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर के पास पहुंच कर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में वृद्ध पिता, भाई और महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी मौरावां ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर दिया। पीड़िता संगीता पत्नी राम दुलारे लोधी ने मौरावां थाने में दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त को गांव के रमेश पुत्र बाबूलाल लोधी, लल्लन व पप्पू पुत्रगण बुजुन्नदन लोधी, भोला पुत्र जगदीश, तुलसी व अशोक पुत्रगण महावीर लोधी तथा गुड़िया पत्नी लल्लन समेत अन्य लोग भूमि के विवाद को लेकर उसके घर के पास आकर गाली-गलौज करने ल...