Unnao News: भूमि विवाद में दंपति से मारपीट
उन्नाव, सितम्बर 29 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ऊगू कस्बे में भूमि विवाद को लेकर दंपति से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तराई गांव की रहने वाली पप्पी पत्नी बहादुर ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि 23 सितंबर की रात वह अपने पति के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थीं। तभी पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर नरेश, जशवंत, जयंत उर्फ सुल्तान और अनीस वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी से दंपति के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दंपति को बचाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें फतेहपुर चौरासी सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.