Unnao News: भूमि विवाद मामले में चार पर केस दर्ज, जांच शुरू
उन्नाव, जुलाई 24 -- Unnao News: हिलौली। मौरावां थाना क्षेत्र के सगौली गांव के रहने वाले वासुदेव पुत्र रामदीन की तहरीर पर पुलिस ने भूमि विवाद के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी गाटा संख्या 540/2 रकबा 0.0305 हेक्टेयर भूमि पर पहले से विवाद चल रहा था। भूमि की पैमाइश और कब्जा दिलाने के लिए एसडीएम पुरवा के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल से दो बार पैमाइश करवाई गई और उसे विधिवत कब्जा भी दिलाया गया। तहरीर के अनुसार 18 जुलाई को क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में भूमि पर सीमांकन के लिए पिलर गड़वाए गए तथा लोहे के कांटेदार तार भी लगवाए गए। आरोप है कि 19 जुलाई शाम भैयाखेड़ा मजरा बछौरा गांव निवासी सुमन उर्फ सुमाना पत्नी रमेश, सुशीला पुत्री रमेश, कुसुमा पत्नी पुत्तन तथा पुत्तन पुत्र रामासरे मौके पर पहुंचे और लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.