Unnao News: भूमि विवाद की सूचना पर जा रही पीआरवी पलटी, दो पुलिसकर्मी जख्मी
उन्नाव, अक्टूबर 8 -- Unnao News: उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भूमि विवाद की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) 6599 खराब रास्ते से अनियंत्रित होकर पुलिया के पास पलट गई। हादसे में पीआरवी में तैनात सब कमांडर कांस्टेबल रामदुलारे और चालक हेड कांस्टेबल विनय ऋषिश्वर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह पीआरवी 6599 पर 112 के माध्यम से भूमि विवाद की सूचना मिली थी। सूचना थाना माखी क्षेत्र के लगलेसरपुर गांव निवासी राजदुलारी ने दी थी। सूचना मिलने के बाद पीआरवी कर्मचारी इवेंट के तहत गांव लगलेसरपुर के लिए रवाना हुए थे। वाहन में सब कमांडर कांस्टेबल रामदुलारे और मुख्य आरक्षी चालक विनय ऋषिश्वर मौजूद थे। बताया गया कि पीआरवी वाहन लगलेसरपुर गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.