Unnao News: भूमि धंसी तो झुक गया दो मंजिला पीएम आवास, जेसीबी से कराया ध्वस्त
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: सफीपुर। संवाददाता। तकनीकी लापरवाही और पुराने कुएं के ऊपर कराए गए निर्माण का खामियाजा आखिरकार सामने आ गया। करीब सात साल पहले पीएम शहरी आवास योजना के तहत बना दो मंजिला मकान लगातार बारिश के बीच भूमि धंसने से एक तरफ बुरी तरह झुक गया और कभी भी भरभराकर गिरने की स्थिति में पहुंच गया। भवन के साथ आसपास की जमीन भी धंसने लगी तो प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के छह मकान खाली करा दिए। सोमवार को एडीएम फाइनेंस सुशील कुमार गोंड की निगरानी में राजस्व, विद्युत और लोक निर्माण विभाग की टीमों की मौजूदगी में नगर पंचायत ने जेसीबी से जर्जर भवन को सुरक्षित तरीके से ढहा दिया। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान (मंगल बाजार) निवासी अशोक लोधी पुत्र मोहनलाल को करीब सात साल पहले पीएम शहरी आवास योजना के तहत आवास मिला था। बताया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.