Unnao News: भूमि कब्जे को लेकर दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, कई जख्मी
उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के तकिया निगोहा गांव में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें ईंट पत्थर चलने से कई लोग जख्मी हो गए। तकिया निगोही गांव में लंबे समय से भूमि कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। सैंता गांव निवासी एक व्यक्ति वहां की एक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास काफी समय से कर रहा है। जबकि वहां कुछ लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। जो इसका विरोध करते हैं। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन बताया जा रहा है। कब्जा करने की फिराक में रहने वाला व्यक्ति इन दिनों कहीं बाहर गया हुआ है। इसके बावजूद उसके परिजनों द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ कब्जा करने की नीयत से रविवार को भी प्रयास किया गया। जिसका विरोध वहां रहने वालों से किया गया। मामला इतना बढ़ गया कि विवाद दौरान ईंट पत्थर चलने लगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.