उन्नाव, जुलाई 25 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। दबंग ने युवक को भाजपा का समर्थन करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव के रहने वाले अभिषेक रावत ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के चमियानी गांव जाता है तो प्रशांत नामक युवक उसको अपने साथियों समेत रोक लेता और गालियां देकर कहता है कि अगर भाजपा का समर्थन करोगे तो तुमको बहुत मारूंगा और जान से मार देंगे। वहीं पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके पास तमंचा है जो अक्सर उसको दिखाकर डराता धमकता है। थाना प्रभारी भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...