Unnao News: भागवत कथा श्रवण से मनुष्य को मिलता है मोक्ष का मार्ग
उन्नाव, सितम्बर 2 -- Unnao News: सफीपुर। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन कथाव्यास नंद महाराज ने महात्म्य का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और उसे मोक्ष का मार्ग प्राप्त होता है। कथा व्यास ने कहा कि जब अत्याचार से धरती बोझिल होकर आहत हुई और धर्म एवं भक्ति व्याकुल हुए, तब वृंदावन में श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का श्रवण किया गया। कथा के प्रभाव से ज्ञान और वैराग्य का उदय हुआ तथा धरती को नया स्वरूप और शांति प्राप्त हुई। कहा कि धुंधकारी जैसे पापी को भी श्रीमद्भागवत कथा के प्रभाव से सहज मोक्ष की प्राप्ति हुई। भागवत कथा अमृत के समान है। कथा श्रवण से मनुष्य की मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ ही जीवन के अंतिम पड़ाव में मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.