उन्नाव, अगस्त 3 -- Unnao News: असोहा। थाना क्षेत्र के दरसवां बाजार के पास शारदा नहर में मिले युवक के शव मामले में भाई ने पुलिस में तहरीर देकर शराब ठेका सेल्समैन पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है। शराब पीने की वजह से डॉक्टर ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित कराया है। बतातें चलें कि असोहा थाना क्षेत्र के दरसवां गांव के पास गुजरी शारदा नहर में शनिवार सुबह दऊ गांव निवासी 33 वर्षीय पंकज सिंह का शव पड़ा मिला था। मृतक पंकज के भाई नीरज सिंह ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर शराब ठेके के सेल्समैन पर हत्या का आरोप लगाया हैं। नीरज के अनुसार पंकज शुक्रवार शाम शराब ठेके पर शराब लेने गया था। उसके पास रुपये न होने से सेल्समैन के पास अपना फोन रखकर शराब ली थी। शनिवार सुबह जब वह फोन लेने गया तो सेल्समैन ने पंकज क...