Unnao News: भाई की कलाई पर सजा बहन का प्यार, राखियों से गूंजा रक्षाबंधन
उन्नाव, अगस्त 29 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन पूरे उत्साह और उमंग के साथ मना। सुबह से ही बाजारों में राखियों और मिठाइयों की खरीदारी को लेकर रौनक रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। घर-घर पूजा-अर्चना और मिठाई खिलाने का दौर चला, जिससे पर्व का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। रक्षाबंधन को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी राखियों से सजे बाजारों में दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ी। पारंपरिक राखियों के साथ आधुनिक डिजाइन वाली राखियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: हथुआ में रक्षाबंधन की धूम, बाजारों में उमड़ी भीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.