Unnao News: भरभराकर गिरे छप्पर के नीचे दबकर वृद्ध की मौत
उन्नाव, जुलाई 21 -- Unnao News: बांगरमऊ। बारिश के बीच सोमवार सुबह जर्जर दीवार पर रखा छप्पर अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर उसके नीचे बैठे 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।अहिरन पुरवा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय राम प्रकाश यादव पुत्र रामेश्वर गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे थे। सोमवार सुबह बारिश के दौरान वह घर के बाहर छप्पर के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई दीवार पर रखा छप्पर अचानक गिर गया। छप्पर के मलबे में दबने से राम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तत्काल स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.