Unnao News: भरत मिलाप और राजगद्दी लीला के साथ रामलीलाओं का समापन
उन्नाव, अक्टूबर 26 -- Unnao News: फतेहपुर चौरासी, संवाददाता। क्षेत्र में करीब एक पखवारे से चल रही रामलीलाओं का सोमवार को भरत मिलाप और राजगद्दी लीला के साथ समापन हो गया। ऊगू में आयोजित सार्वजनिक रामलीला और फतेहपुर चौरासी में चल रही रघुवंश रामलीला में रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद राजगद्दी लीला के तहत भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। ऊगू में आयोजित रामलीला के दौरान हर्ष मनु शुक्ला, रमाशंकर तिवारी, विवेक तिवारी, अवधेश दीक्षित और अनुज दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व दर्शक मौजूद रहे। वहीं, फतेहपुर चौरासी की रघुवंश रामलीला में सोनू बाजपेई, विनीत, मनीष, लल्लन, रविशंकर और छुन्नी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Unnao News: रघुवंश रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, गुरधरी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.