उन्नाव, नवम्बर 10 -- Unnao News: चकलवंशी। मांखी थाना क्षेत्र के बौनामऊ गांव निवासी बिनोद सिंह उर्फ बब्बी (45) पुत्र स्व. कल्लू सिंह गांव के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार शाम अचानक उल्टी होने के बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी सुनीता की पांच साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा शैलेंद्र सिंह, बेटी मनीषा और बहू है। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रमि कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...