Unnao News: भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों पर डाला प्रकाश
उन्नाव, नवम्बर 29 -- Unnao News: उन्नाव। श्री नारसिंह देवस्थानम परिसर ओसियां में आयोजित श्रीराम कथा में रविवार को संत वैदेही वल्लभ शरण महाराज, श्रीमद्जगतगुरु ओम प्रपन्नाचार्य महाराज एवं संत स्वामी भास्कर स्वरूप महाराज का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संतों के आगमन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा। उन्होंने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों, मर्यादा, भक्ति एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी ओजस्वी एवं भावपूर्ण वाणी से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। जेडीवीएम इंटर कॉलेज ओसियां की ओर से आयोजित यह श्रीराम कथा धार्मिक चेतना, भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं सनातन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा के लिए अहम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.