उन्नाव, नवम्बर 5 -- Unnao News: उन्नाव। शहर के आदर्श नगर मोहल्ला आदर्श नगर स्थित सुशील कुमार बाजपेई के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस भागवताचार्य पं. सतीश त्रिपाठी ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान धन-दौलत नहीं, बल्कि भक्तों के प्रेम और भाव के भूखे हैं। दुर्योधन के छप्पन भोग छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण ने विदुर के घर साग ग्रहण किया। वहीं, सुदामा की एक मुट्ठी चावल के बदले उन्हें अपार वैभव प्रदान किया। अंत में विधायक आशुतोष शुक्ला, सपा के वरिष्ठ नेता एचके त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी और कथावाचक को सम्मानित किया। मुख्य यजमान सुशील बाजपेई और उनकी पत्नी सुधा बाजपेई ने सभी अतिथियों व श्रोताओं के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...