उन्नाव, नवम्बर 3 -- Unnao News: उन्नाव। शहर के आदर्श नगर स्थित सुशील कुमार बाजपेई के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन भागवताचार्य पं. सतीश त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और करुणा का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए बताया कि सात वर्षीय कन्हैया ने सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की और इंद्र का अभिमान दूर किया। कथा के दौरान भजनों से पंडाल भक्तिमय हो गया और श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। व्यवस्थापक सतीश बाजपेई, अंकित पांडेय और प्रखर बाजपेई ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...