उन्नाव, अगस्त 30 -- Unnao News: उन्नाव, संवाददाता बीघापुर कोतवाल क्षेत्र के हाइवे मानपुर मोड़ पर पुष्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्षाबंधन महोत्सव में परमिशन से कई गुना भीड़ जुड़ने पर प्रशासन ने कार्यक्रम को रुकवाया दिया। अधिक भीड़ से भगदड़ के आसार बनने पर खुद डीएम घनश्याम मीना और एसपी जयप्रकाश सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम समाप्त करवाया। एक घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद एक-एक महिला की कार्यक्रम स्थल से घर वापसी कराई गई। भारी पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल को खाली कराने में प्रशासन को 5 घंटे पसीना बहाना पड़ा。

कार्यक्रम की अनुमति रविवार को पुष्प फाउंडेशन की ओर से रक्षाबंधन महोत्सव के लिए प्रशासन से 15 हजार महिलाओं की भीड़ इकट्ठे होने की अनुमति ली गई थी लेकिन सुबह 9 बजे कार्यक्रम शुरु होने के साथ ही परमिशन से कई गुना अधिक भीड़ बढ़ती चली...