उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: हिलौली। दिवस पर हिलौली ब्लाक परिसर में ग्राम पंचायत हिलौली की ओर से तैयार कराए गए सेल्फी प्वाइंट का शनिवार को ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित ने फीता काटकर उद्घाटन किया। आकर्षक ढंग से तैयार किए गए सेल्फी प्वाइंट को देखने और यहां तस्वीरें खींचवाने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया। उद्घाटन दौरान ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार दीक्षित ने कहा कि विकास कार्यों के साथ सार्वजनिक स्थलों को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाने चाहिए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश सोनी ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर बीडीओ संतोष कुमार, एडीओ पंचायत धीरेंद्र कुमार, जेपी सोनकर, अजीज अहमद समेत ब्लाक के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद...