Unnao News: बैठक कर पर्व शांति से मनाने की अपील की
उन्नाव, जुलाई 28 -- Unnao News: पुरवा। थाना परिसर में सोमवार को आगामी श्रावण मास को लेकर पुलिस से बैठक की गई। पुरवा कोतवाली में कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्द के साथ श्रावण मास में पूजा अर्चना करने की अपील की। कहा कि कोई भी किसी तरह अराजकता न फैलाए। उन्होंने किसी भी अराजकतत्व द्वारा कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए। इस दौरान अनूप, राकेश, मनोज, अमन, लल्ला, आशीष सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: श्रावण मास की तैयारियों का एएसपी ने लिया जायजा यह भी पढ़ें- Bahraich News: कांवड़ यात्रा को लेकर मोतीपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.