उन्नाव, सितम्बर 1 -- Unnao News: बीघापुर। तहसील क्षेत्र के पाटन से पुरवा मार्ग पर बैजुवामऊ गांव के नजदीक बनी पुलिया के पास जोरदार बारिश के चलते कटान हो गई। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया। कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर लोग आवागमन करने को मजबूर हैं। पाटन से मेड़ीलाल खेड़ा, पनहन, पुरंदरपुर, ममरेजपुर को जाने वाली सड़क पर बैजुवामऊ के पास बनी पुलिया के पास पानी के तेज बहाव के चलते सड़क कट गई। सड़क पर जाने से दो पहिया चार पहिया हवा बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक अत्यधिक बरसात के चलते सड़क कट जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: देहरादून रोड पर पुल के नीचे मिट्टी धंसी, भारी वाहनों का रूट बदला सड़क पर बड़े पाइप डालकर आवागमन को सुचारू किया जाए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। सूचना पर मौके पर एसडी...