उन्नाव, अक्टूबर 22 -- Unnao News: उन्नाव। टेनरियों से निकलने वाले दूषित पानी पर रोक न लगने पर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) 26 अक्तूबर को आंदोलन करेगा। गुरुवार को निराला प्रेक्षागृह में आयोजित यूनियन की महापंयाचत को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा ने इसकी चेतावनी दी। उन्होंने कहा बेमौसम बारिश से धान, गन्ना, उरद समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भरपाई न हुआ तो आंदोलन करेंगे। जिलाध्यक्ष किरण सिंह पटेल ने कहा कि किसान लंबे समय से जनप्रतिनिधियों को वोट करता चला आ रहा है लेकिन तस्वीर वैसी ही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशांक चौधरी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...