Unnao News: बेटे के लापता होने पर दी तहरीर
उन्नाव, जुलाई 10 -- Unnao News: गंजमुरादाबाद। टेंट का सामान लेने गया किशोर रहस्यमय ढंग से कहीं लापता हो गया। तमाम खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रतई पुरवा गांव के रहने वाले लाला राम पुत्र भगवानदीन ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा विपुल कुमार गुरुवार दोपहर एक धार्मिक स्थल से टेंट लादने के लिए घर से निकला था। मगर घर नहीं लौटा तो तमाम नाते रिश्तेदारी व संभावित ठिकानों पर उसकी खोजबीन की गई। मगर उसका कहीं पता नहीं चल सका। आहत पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gonda News: पिता ने किशोर के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.