Unnao News: बेटे की मौत पर मां ने युवक पर दर्ज कराया केस
उन्नाव, सितम्बर 21 -- Unnao News: पुरवा, संवाददाता। नगर के दुर्गापुर मोहल्ला की रहने वाली रन्नो ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर सुबह बेटा दिलीप कुमार उर्फ गोरे लाल को तौकीर अहमद उर्फ भुल्लू अपने संग बाइक से तालाब पर ले गया था। आरोप है कि तालाब गहरा होने की जानकारी के बावजूद आरोपी ने बेटे को पानी में उतार दिया। युवक को तैरना नहीं आता था, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया और बेटे गोरेलाल की मौत हो गई।
आरोप और घटना का विवरण आरोप है कि घटना के बाद तौकीर बेटे गोरेलाल को तालाब में डूबता छोड़ कर मौके से चला गया था। परिजनों को जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक गोरेलाल की मां रन्नो की तहरीर पर पुलिस ने तौकीर अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.