Unnao News: बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज
उन्नाव, अगस्त 17 -- Unnao News: सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने घर की छत पर सो रही बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप गांव के युवक पर लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 11 अगस्त की रात उसकी 23 वर्षीय बेटी दो मंजिल पर बने बरामदे में सो रही थी। आरोप है कि तभी गांव का मनोज पुत्र रामजीवन पड़ोसी के घर से चढ़कर वहां पहुंचा और उसको दबोच लिया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए और आरोपी को पहचान लिया। शिकायत करने पर आरोपी मनोज के परिजनों की ओर से पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी संदीप मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.