उन्नाव, अक्टूबर 6 -- Unnao News: हिलौली, संवाददाता। मौरावां थाना क्षेत्र के संदाना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवती के साथ मारपीट की गई। पीड़िता के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर गांव के दो युवक पर बेटी को गाली-गलौज करने, लाठी से पीटने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।संदाना गांव के रहने वाले राकेश कुमार के मुताबिक 12 सितंबर की सुबह बेटी शालिनी गांव में शंकर लोधी की दुकान से सोडा लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के विवेक पुत्र सुंदर पासी और साजन पुत्र सजीवन पासी पहले की रंजिश को लेकर शालिनी को रोक कर गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: खेत की रखवाली कर रहे किसान और बेटी से मारपीट, तीन पर केस विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि युवती को लाठी से पीटा गया। चीख-पु...